
von Ruskin Bond
क्या आप लेखक बनना चाहते हैं ? यह किताब विश्वप्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड के सुदीर्घ लेखकीय अनुभवों का सार है, जो आपके लिए मददगार हैंडबुक बन सकती है। बॉण्ड यह जानते हैं कि लेखकीय जीवन की शुरुआती दुश्वारियां कौन-सी हैं। समाधान में अपने आनुभवों के साथ दूसरे महान लेखकों के कारगर तरीके सुझाते हैं। वह भी ऐसी आत्मीयता से कि सामने वाला भूल जाए कि किसी महान लेखक से मुख़ातिब है। यह किताब उन सारे प्रश्नों का जवाब देगी जो आपके मन में उठते होंगे; लेखक में किन गुणों की अवश्यकता होती है, विषय का चुनाव कैसे करें, अपनी कथा को मनचाहे परिवेश में कैसे विकसित करें, यादगार चरित्रों का निर्माण कैसे करें और सबसे महत्त्वपूर्ण, इस सब को एक जीवंत अनुभव में बदलने वाली सक्षम भाषा के लिए क्या करें। यदि आपके भीतर एक छिपा हुआ लेखक है, तो यह किताब आपकी अनंत संभावनाओं की दिशा में प्रस्थानकारी अनुभव बन सकती है।
* Affiliate-Link — kein Mehrpreis für dich.
Sortiert nach Gesamtpreis inkl. Versand, sofern verfügbar.
Weitere Werke desselben Verfassers.
Bester Preis · bücher.de
2,99 €